पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मिला साइवर ठगी का पैसा

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मेहनाजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति की 5161 रुपये की राशि वापस कराई है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में थाना मेहनाजपुर स्थित साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक राय ने यह कार्रवाई की। एक नागरिक ने शिकायत दी कि उनके बैंक खाते से साइबर ठगी के माध्यम से 5161 रुपये निकाल लिए गए हैं। शिकायत मिलते ही साइबर हेल्पडेस्क ने मामला एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कर तकनीकी समन्वय के माध्यम से कार्रवाई शुरू की। पुलिस के प्रयास से पूरी धनराशि सुरक्षित रूप से पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *