लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कूबा पीजी कॉलेज दरियापुर नेवादा में विज्ञान प्रदर्शनी एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन प्राचार्य की अध्यक्षता में हुआ। प्राणि विज्ञान विभाग के डॉ. दीपक वर्मा एवं डॉ. संगम कुमार तथा डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय के संयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं का शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांच की गईं।
कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना रहा। प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जैसे अवसर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर डॉ शैलेंद्र प्रताप रघुवंशी, रितेश वर्मा, पंकज कुमार सिंह, डॉ शशि भूषण तिवारी, यशपाल सिंह तथा अनेकों प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राणा प्रताप सिंह ने किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद