होली पर्व को लेकर बढ़ी बाजारों में रौनक

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। होली के पर्व को लेकर तहसील क्षेत्र की बाजारों में रौनक बढ़ गई है और पारंपरिक स्थान गुझिया की मांग में बढ़ोतरी देखी जा रही है तहसील क्षेत्र की मिठाई की दुकानों पर रेडीमेड गुजिया 300 से लेकर 3रू30 सो रुपए किलो तक बिक रही है विशेष गिफ्ट पैक में गुजिया की कीमत 1000से 1500 रुपया प्रति 2 किलो का पैकेट है वही 1 किलो की पैकिंग 800 से 900 है देसी घी की गुजिया 500 किलो बिक रही है होली का त्योहार गुझिया के बिना अधूरा माना जाता है लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों को उपहार देने के लिए आकर्षक पैकिंग वाली प्रीमियम गुझिया खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं मिठाई दुकानदारों का कहना है कि इस बार ड्राई फ्रूट और खास सामग्री से तैयार की गई बुढ़िया की मांग ज्यादा है दुकानदारों के अनुसार महंगाई के बावजूद ग्राहकों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है दुकानदार गोविंद मोदनवाल ने बताया कि होली से एक सप्ताह पहले ही ऑर्डर बढ़ने लगते हैं और त्योहार के दो-तीन दिन पहले मांग अपने चरम पर पहुंच जाती है उन्होंने बताया कि चार शनिवार वाली गुजिया जहां 3रू30 सो रुपए किलो बिक रही है वही नॉर्मल गुजिया 300 किलो बिक रही है उन्होंने बताया कि होली की मौके पर तोहफा देने के लिए सूखे मेवे ड्राई फ्रूट्स के आकर्षण पैक भी तैयार किए गए हैं
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *