धूमधाम से मनायी गयी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय बीएस कन्या इंटर कॉलेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेतृत्व में मनाई गई। इस दौरान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्थानीय विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता भाषण निबंध गायन चित्रकला तथा रंगोली में प्रतिभागियों ने सहभाग किया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वैष्णवी गुप्ता, इशांत द्वितीय स्थान एवं सृष्टि तथा तृतीय स्थान पर संजना रही। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रितिका प्रजापति, शिवानी द्वितीय एवं रोशनी यादव निशा तृतीय स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में अंशिका विश्वकर्मा प्रथम स्थान अदिति मोदनवाल द्वितीय स्थान अंकित मौर्य तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में अभय विश्वकर्मा प्रथम, आयुष यादव द्वितीय तथा आर्या तृतीय स्थान पर रहे।
निर्णायक मंडल में राजधारी प्रसाद पूर्व प्रवक्ता हिंदी, सावित्री मिश्रा, आयुष पांडेय, डॉ.राजेंद्र प्रसाद आर्य, चित्रकला में सुरेंद्र यादव, ज्योति आर्ट, संदीप कुमार विश्वकर्मा कला प्रवक्ता कृषक इंटर कालेज, रंगोली में राना तबस्सुम, साक्षी बरनवाल रही।
मुख्य अतिथि राधे श्याम यादव भूतपूर्व भारतीय वायु सेना फ्लाइंग ऑफिसर ने कहा कि प्रतियोगी कार्यक्रम से छात्रों में प्रतिभा निखरती है और आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है। अध्यक्षता डा.राजेन्द्र प्रसाद आर्य तथा संचालन कुमारी शिवांगी यादव ने किया। निशा मिश्रा ने अतिथियों एवं समस्त प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संयोजक अरविंद कुमार, अंशुमान जायसवाल, बिट्टू जायसवाल, नन्द लाल प्रजापति, डॉ.परिमल, सुनील बरनवाल, आकाश बरनवाल, घनश्याम, सुनील जायसवाल, विनोद बरनवाल, अखिलेश विश्वकर्मा, अजय जायसवाल, मनीष रूंगटा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *