आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से लोगों को नुकसान झेलना पड़ा। कंधरापुर थाना क्षेत्र के चकमली (चकिया) गांव में लालता यादव पुत्र चनरू यादव के मकान पर आकाशीय बिजली गिरी जिससे मकान का बारजा व रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गयी। वहीं इन्वर्टर, बैट्री, एलईडी, स्टेबलाइजर, टीवी जल गयी। बिजली के कहर का असर उनके पड़ोसियों पर भी पड़ा। पड़ोसियों का भी काफी नुकसान हुआ।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव