फैंसी ड्रेस जूनियर में श्रेयांश तो मेंहदी प्रतियोगिता में श्रेया ने मारी बाजी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पहाड़पुर स्थित श्रीकृष्ण गौशाला प्रांगण में अनूप अग्रवाल की अध्यक्षता में गोपाष्टमी बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के स्टाल, प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। बतौर अतिथि पहुंचे सीओ सिटी शुभम तोदी ने मेले का अवलोकन किया।
न्यू कला केंद्र समिति सचिव विभा गोयल के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में फैंसी ड्रेस जूनियर में श्रेयांश अग्रवाल प्रथम, वेदांत शर्मा द्वितीय, फैंसी ड्रेस सीनियर में आद्या कुमारी प्रथम, अंश शर्मा द्वितीय रहे। अंताक्षरी जूनियर में भूमि अग्रवाल व संस्कृति अग्रवाल प्रथम और अनुश्री व नैनश्री द्वितीय स्थान पर रहीं। अंताक्षरी सीनियर में आशु, स्वीटी प्रथम और चंद्रकला पाण्डेय, प्रीति गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी में श्रेया प्रथम अदिति द्वितीय स्थान पर रही। लेखन प्रतियोगिता में रूही राय प्रथम और श्रेया अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मेले में बच्चो के गेम, हस्तनिर्मित सामान, खाने के स्वादिष्ट व्यंजन चाट एवं मक्खन मलईयो आकर्षण का केंद्र रहा।
मेले का जायजा लेने पहुंचे अनूप कुमार अग्रवाल, डा.भक्तवत्सल और श्रेय अग्रवाल ने बताया कि जीविकोपार्जन नहीं बल्कि सड़कांे कर घूम रही बेसहारा, असहाय, बूढ़ी, चोटिल गायों के चारा, इलाज व देखभाल व मदद की दृष्टि से इस मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें आप शामिल होकर अपना योगदान दे सकते है।
इस अवसर पर मनोज खेतान, अशोक रूंगटा, सुदर्शन दास अग्रवाल, चंदन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल लड्डू, मीरा अग्रवाल, स्वाति गोयल, विभा गोयल, लता अग्रवाल, बिंदु अग्रवाल, सुनील अग्रवाल लड्डू, निशा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, रुचि अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *