एसपी ने जनसुनवाई में सुनी लोगों की फरियाद

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य जहां अपराधियों को सलाखों के पीछे करने के लिए प्रतिबद्ध हैं वहीं वादकारियों को त्वरित न्याय देने के लिए भी कटिबद्ध हैं। इसके लिए वे प्रत्येक दिन अपने कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए लोगों को न्याय दे रहे हैं। बुधवार को उनके समक्ष 42 प्रार्थना पत्र पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यथोचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल द्वारा जन सुनवाई की गयी। जनसुनवाई में कुल 42 प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *