आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। श्री गांधी इंटर कालेज मालटारी के शिक्षकों कर्मचारियों का वेतन बहाली का आदेश न जारी होने पर माध्यमिक शिक्षक, शिक्षणेत्तर संघ के पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक की गाड़ी का घेराव किया गया। तब जाकर जिला विद्यालय शिक्षक ने वेतन बहाली का आदेश धारा 5(1) के अंतर्गत जारी किया। वेतन बहाली आदेश के पश्चात धरना समाप्त हुआ।
धरने को प्रमुख रूप से प्रदेशीय मंत्री शैलेश राय, सुशील कुमार, शिक्षणेत्तर संघ के जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह, संजय कुमार ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष हिमांशु राय ने कहा कि यह आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक के हठधर्मी रवैए के विरुद्ध शिक्षकों की एकजुटता की विजय है। उपस्थित शिक्षकों का जिला मंत्री डॉ.रविशंकर सिंह ने आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, लव कुमार, अरूण मिश्रा, दिनेश राय, चन्दन प्रजापति, सतीश कुमार, दयाराम यादव, नागेन्द्र कुमार, परमानन्द मिश्रा, राजाराम, बैजनाथ कन्नौजिया, मनीष राय, राहुल मिश्रा, श्याम बहादुर, राजेश सिंह आलोक सिंह, दुर्गा प्रसाद, महेंद्र यादव, रिजवान अहमद, विशाल राय आदि शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार