अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बूढ़नपुर तहसील के नगर पंचायत बूढ़नपुर निवासी अब्दुल आमिर अंसारी पुत्र अब्दुल कादिर अंसारी ने नीट की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिला, क्षेत्र व अभिभावकों का नाम रोशन किया। जिसको नूरी मस्जिद बूढ़नपुर कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया।
बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत बूढ़नपुर निवासी अब्दुल आमिर अंसारी के पिता अब्दुल कादिर अन्सारी रोजी रोटी के लिए खाड़ी देश सऊदी अरब में रहते हैं। माता सितारा बानो गृहणी हैं। अब्दुल आमिर दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा है। अब्दुल आमिर अंसारी की प्रारंभिक शिक्षा रानीपुर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल और हाईस्कूल और इंटर की शिक्षा सीपीएस आजमगढ़ से हुई। इंटर के बाद नेट की तैयारी के लिए अब्दुल आमिर अंसारी कोटा चला गया। पहली बार सफलता न मिलने पर आंध्र प्रदेश में बीयूएमएस में दाखिला लिया। जिसकी बदौलत अब्दुल आमिर अंसारी ने नीट परीक्षा में 720 में से 607 अंक व 7324 रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। आमिर का पूरे देश में 17596 रैंक रहा। अब्दुल आमिर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। नूरी जामा मस्जिद बूढ़नपुर के पेश इमाम मुफ्ती अबरार अहमद ने अब्दुल आमिर को मुबारकबाद दी। उन्हें बधाई देने वालों में मोहम्मद अल्ताफ अंसारी, कासिम अंसारी, मोहम्मद इसराइल, फलक, मोहम्मद अली हुसैन, इमरान, अब्दुल बासित, मोहम्मद इरफान अहमद, हाजी सोहराब अली, अशफाक अहमद, खुर्शीद अहमद, इमाम दानिश, शकील अहमद आदि शामिल हैं।
रिपोर्ट-आशीष निषाद