अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र मंगलवार को आर डी मल्टीप्लेक्स पहले शो के साथ चालू हो गई। इस फिल्म की रिलीज का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था।
अतरौलिया स्थित नगर पंचायत में नवनिर्मित आरडी काम्प्लेक्स का ब्रम्हास्त्र फिल्म दिखाकर शुभारम्भ किया गया। शुभारम्भ के समय हाल के पास आस पास के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे। मूवी देख कर बाहर निकले युवा तोनारी महाराजगंज निवासी अनुराग सिंह ने बताया कि बहुत अच्छी क्वालिटी का यह मल्टीप्लेक्स हाल बना है जो पूरी तरह से वातानुकूलित है। सामान्य टिकट जो अन्य जगहों पर मिलते हैं बैठने की समुचित व्यवस्था। कैंटीन व्यवस्था आदि बहुत बढ़िया है ऐसे मल्टीप्लेक्स हाल की लोगों की जरूरत थी जिसके लिए बाहर जाना पड़ता था। गोरथानी निवासी अनिल यादव ने बताया कि मैं हॉल के प्रबंधक को साधुवाद देना चाहता हूं क्योंकि ऐसा इस क्षेत्र में कोई हाल नहीं था जिसके लिए लखनऊ दिल्ली मुंबई जाना पड़ता था अब वह सारी सुविधाएं अतरौलिया में मिलने लगी, बैठने की व्यवस्था अच्छी है कमरे वातानुकूलित है कैंटीन की व्यवस्था सबसे अच्छी है तो वही शौचालय आदि व्यवस्था साफ सफाई बेहतर है। आशीष तिवारी ने बताया कि पहले शो में 60 परसेंट लोगों ने ब्रह्मास्त्र मूवी देखी जिसकी जमकर तारीफ हुई। प्रचार प्रसार में थोड़ा कभी हुई जिसकी वजह से सभी लोगों को जानकारी नहीं हो पाई बाकी सारी व्यवस्थाएं इस मल्टीप्लेस सिनेमा हॉल के अंदर की गई है।आगे और भी अच्छी सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
रिपोर्ट-आशीष निषाद