आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सोची समझी षड़यंत्र के तहत मुझे और हरेन्द्र पाठक को फर्जी मुकदमें में फसाए जाने का कुचक्र रचा गया है। 2021 दिसम्बर में जाफरपुर में संगीतमई रामकथा के दौरान साजिशकर्ता द्वारा मुझसे 50 हजार की मांग की गयी और पैसा न देने पर मुझे फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी दी गयी उक्त बातें मानव जनहित सेवा संस्थान के प्रबंधक कौशल किशोर चतुर्वेदी ने कही।
कौशल किशोर चतुर्वेदी ने पत्र प्रतिनिधियो से वार्ता में बताया कि 2021 दिसम्बर में जाफरपुर में संगीतमई कथा के दौरान साजिशकर्ता राजेन्द्र प्रसाद लाल श्रीवास्तव निवासी बागेश्वर नगर ने मुझसे 50 हजार की धनउगाही करने का प्रयास किया हमने पैसा मुहैया नहीं कराया तो उन्होने हमें धमकी दिया कि पैसा न देना भारी पड़ेगा। इसी द्वेश के चलते शहर के पुरानी सब्जी मण्डी निवासिनी वृद्धा को आगे करके राजेन्द्र प्रसाद ने अपने द्वेषपूर्ण ढंग से कार्य किया है। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि मै कथावाचक के रुप में सेवा देता हूं तांत्रिक या कर्मकाण्ड पूजन से मेरा कोई लेना देना नहीं है। मै वृद्धा के आवास पर कभी गया ही नहीं पूजन अर्चन की बात तो दूर है उनके द्वारा लगाये गये आरोप पूर्णरुप से निराधार है। अगर उनके पास कोई सीसीटीवी फुटेज मोबाइल वीडियो की क्लिप हो जिसमें हम उनके घर पर गये हो या पूजन किये है तो मै खूद एसपी के पास जाकर अपनी गिरफ्तारी दूंगा। मेरी प्रतिष्ठा को प्रभावित करने के लिए इस तरह का निराधार आरोप लगाया गया है। इस मौके पर राय अनूप कुमार श्रीवास्तव, हरेन्द्र पाठक, घनश्याम तिवारी, गोविन्द शास्त्री, बृजेश दूबे, गगनकान्त दूबे सहित कई लोग उपस्थ्ति थे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव