कार्य योजना तैयार कर लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति करें सुनिश्चित-एडीएम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह की अध्यक्षता में सम्बन्धित विभागों की कर-करेत्तर राजस्व वसूली में निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण कराने हेतु सहायक महानिरीक्षक स्टाम्प, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, खान अधिकारी, कर निर्धारण अधिकारी (न०पा०), आबकारी निरीक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं सहायक अभियन्ता (सिंचाई), जनपद आजमगढ़ के साथ समीक्षा की गयी।
माह अक्टूबर, 2025 के विवरण के अनुसार प्राप्ति 100 प्रतिशत लक्ष्य के सापेक्ष स्टाम्प विभाग 1.30 प्रतिशत, आबकारी 7.19 प्रतिशत, राज्यकर 46.27 प्रतिशत, परिवहन 9.68 प्रतिशत, विद्युत 37.80 प्रतिशत, वन 60.55 प्रतिशत, खनन 79.47 प्रतिशत, सिंचाई 45.77 प्रतिशत की उपलब्धि कम रही है। दिनांक 22 नवम्बर, 2025 तक उपलब्ध कराये गये विवरण के अनुसार 100 प्रतिशत लक्ष्य के सापेक्ष स्टाम्प विभाग 11.00 प्रतिशत, आबकारी 12.55 प्रतिशत, परिवहन 11.94 प्रतिशत, खनन 66.52 प्रतिशत, सिंचाई 54.81 प्रतिशत की उपलब्धि लक्ष्य के सापेक्ष इस माह में कम है। अन्य विभागों द्वारा इस माह का विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया। अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग को अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस माह के अवशेष दिनों में लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु कार्य योजना तैयार कर प्रवर्तन कार्य में तेजी लाते हुए शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें। यदि इस माह में भी लक्ष्य के सापेक्ष जिस विभाग की उपलब्धि कम पायी गयी तो उनके विरूद्ध नियमानुसार अग्रेतर कार्यवाही हेतु शासन/विभागाध्यक्ष को पत्र प्रेषित कर दिया जायेगा, जिसके लिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारी स्वयं उत्तरदायी होंगे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *