अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नवरात्र व दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु अतरौलिया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मंगलवार को थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र के प्रमुख दुर्गा मंदिरों में रूट मार्च कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसी क्रम में यूनियन बैंक, स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक समेत अन्य बैंकों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। बैंक के अंदर सीसीटीवी कैमरे, रजिस्टर आदि की जांच की गई, वहीं बाहर खड़ी गाड़ियों पर भी पुलिस की पैनी नजर रही।
थाना अध्यक्ष ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कस्तूरबा विद्यालय समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत छात्राओं को जागरूक किया। इसके लिए वर्दीधारी पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है, जो असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखेंगे। इसके अलावा क्षेत्र के मदियापार मोड़, छितौनी, तेजापुर समेत कई स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कई वाहनों के ई-चालान काटे गए। अभियान के दौरान समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद