स्वैच्छिक और सामूहिक भागीदारी से स्वच्छता ही सेवा अभियान का किया जायेगा आयोजन- जिलाधिकारी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान, स्वच्छोत्सव की थीम पर मनाया जायेगा।

जिलाधिकारी ने बताया है कि 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि के दृष्टिगत स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाता रहा है। स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत स्वैच्छिक और सामूहिक भागीदारी के माध्यम से स्वच्छता ही सेवा अभियान से आयोजित किया जा रहा है। इस उपलब्धि के दृष्टिगत स्वच्छोत्सव की थीम पर 02 अक्टूबर, को स्वच्छ भारत दिवस समारोह मनायें जाने हेतु 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाडा आयोजित किया जा रहा है। इस पखवाड़े के माध्यम से स्वच्छता के लिए बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी, परम्परागत कचरा वाले चुनौतीपूर्ण स्थलों को चिन्हित करके उन्हें साफ करने का वृहद् अभियान चलाने, स्वच्छता कर्मियों के योगदान को पहचानने, पिछले दशक कि उपलब्धियों का उत्सव मनाने और सम्पूर्ण स्वच्छता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सुनिश्चित की जानी है। जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के अन्तर्गत नागरिकों, समुदायों एवं संगठनो की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जन जागरूकता, स्वच्छता शपथ, स्वच्छता से सम्बन्धित प्रतियोगिताएँ, वाकथॉन, मैराथन, वृक्षारोपण इत्यादि विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जायेंगी। अभियान के दौरान स्वच्छ स्ट्रीट फूड चौलेंज, कचरे से कला, पुनः चक्रित उत्पादों की बिक्री एवं सांस्कृतिक उत्सव भी सम्मिलित होंगे। अभियान के संदेश को आगे बढ़ाने के लिये प्रभावशाली व्यक्तियों एवं ब्रांड एम्बेस्डर घोषित कर उनकी भागीदारी सुनिश्चित करायी जानी है। इसके साथ ही श्रमदान के माध्यम से सम्पूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित की जायेगी, जिसमें स्वच्छता हेतु लक्षित इकाइयाँ अनिवार्य रूप से सम्मिलित की जायेगी।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *