आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पूरे भारत में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत होने वाले पंच प्रण कार्यक्रम में जनपद के शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ में 163 विद्यालयों में 25000 बच्चों ने तथा 800 शिक्षकों ने एक साथ पंच प्रण प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर विद्यालयों को बैनर, पोस्टर, फ्लैक्स से सजाया गया।
सभी शिक्षकों ने एक सुर में कहा हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान है एवं हमारा तीर्थ स्थल है। जिला सहसंयोजक एवं ब्लॉक मंत्री अजमतगढ़ अंशु राय ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्वच्छता, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा, भेदभाव रहित समाज के निर्माण एवं आत्म विकास के साथ-साथ चरित्र निर्माण के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के आयोजन में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अजमतगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सिंह के साथ-साथ समस्त ब्लॉक कार्यकारणी एवं समस्त न्याय पंचायत प्रभारी का विशेष योगदान रहा।
रिपोर्ट-सुबास लाल