आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम लखनऊ में संपन्न 69वीं प्रदेशीय विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता में जिले के यथार्थ सिंह यादव ने 19 वर्ष बालक वर्ग की प्रतियोगिता में तीन इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। विश्वजीत प्रजापति ने तीन कांस्य पदक जीतकर जनपद को गौरवान्वित किया। साथ ही अंडर 17 एवं अंडर-19 के रिले रेस में भी आजमगढ़ मंडल को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। इस प्रकार आजमगढ़ की टीम ने 3 स्वर्ण एवं 5 रजक रजत जीतकर जनपद को गौरवान्वित किया।
नवल किशोर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, उपेंद्र कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक, दिनेश कुमार सिंह मंडलीय क्रीड़ा सचिव, वीरेंद्र प्रताप सिंह सह जिला विद्यालय निरीक्षक, विनोद सिंह, भूपेश सिंह, अबरार अहमद, नरेन्द्र यादव, अमित कुमार, इंद्रेश यादव तथा इंटर कॉलेज ओरा के प्रबंधक, प्रधानाचार्य ने पूरी टीम को बधाई और शुभकामना दिया।
रिपोर्ट-सुबास लाल