फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोबरहा के आसपतपुर में बृहस्पतिवार की शाम भारी वर्षा होने व जलजमाव से मिट्टी से चिनाई की हुई ईंट की दीवार गिर गयी। मलवे में दब कर खाने पीने के सामान सहित गेंहू, चावल दाल, कपड़े दबकर नष्ट हो गए। पीड़ित ने एसडीएम से अहेतुक सहायता की मांग की है।
उक्त गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र राम हरख का एक पुराना मिट्टी से चिनाई की गई ईंट युक्त पुरानी दीवार बृहस्पतिवार शाम तेज वर्षा और जल जमाव के कारण गिर गयी। गनीमत रही की घर के सदस्य दीवार की चपेट में नहीं आये अन्यथा कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। गरीब को खाने पीने की समस्या हो गयी है। पीड़ित ने शुक्रवार को एसडीएम के यहां प्रार्थना पत्र देकर सहायता दिलाने की गुहार लगाई है। इस सम्बंध में एसडीएम फूलपुर अशोक कुमार ने बताया कि लेखपाल, राजस्व निरीक्षक को घटना का स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। पीड़ित को उचित सहायता प्रदान कराई जाएगी।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय