फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सरैया भटपुरवा गांव की नट बस्ती में बुधवार की रात किसी जंगली जानवर ने 7 बकरियों को शिकार बनाया। चार दिन पहले भी 3 बकरियों की मौत इसी ढंग से हो चुकी है। बकरियों की मौत से गांव वालों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का अनुमान है कि जंगली जानवर भेड़िया द्वारा बकरियों पर हमला किया जा रहा है। पीड़ित ने इसकी सूचना 112 नम्बर पुलिस और लेखपाल को दिया। मौके पर लेखपाल बिशाल सिंह चन्देल ने जांच पड़ताल किया।
फूलपुर कोतवाली के सरैया भटपुरवा के नट बस्ती में शकील नट पुत्र सूबेदार की 7 बकरियों को किसी जंगली जानवर ने हमला कर मार डाला। चार दिन पहले बदरेश पुत्र हुसैनी की तीन बकरियों की मौत किसी जंगली जानवर के हमले से हो चुकी है।
हल्का लेखपाल विशाल सिंह ने जांच पड़ताल के बाद गांव वालो को हिदायत दिया कि पशुओ और बच्चों के प्रति सतर्कता बरतें। बकरियों की हुई मौत और नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। एसडीएम अशोक कुमार का कहना है कि बकरियों के मरने की सूचना है। हल्का लेखपाल को भेजा गया है। पशु डाक्टर की पीएम रिपोर्ट के बाद ही कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय