मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुबारकपुर नगर पालिका में स्थित अस्पताल में साफ सफाई न होने व कूड़ा व जल जमाव से बीमारियों के फैलने का डर है संचारी रोगों से निजात दिलाने वाले खूद संचारी रोगों के चपेट में न आ जाय।
मुबारकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आवासीय मकान सहित अस्पताल के चारों तरफ बरसात होने से घास फूस इस कदर फैल रहा जिससे लोग चिंचित हैं और नए-नए डेंगू वाले मच्छरों से लोगों को काटने का डर सता रहा है अस्पताल के कुछ कर्मचारियों व अन्य रोगीयो द्वारा नाम न छापे जाने पर कहां कि नगर पालिका का करोड़ों का बजट है जब नगर पालिका को अपने इंटरलॉकिंग सहित शुद्ध पेयजल के नाम पर इंडिया मार्का हैंडपंप या अस्पताल के कुछ स्थानों पर टेबल युक्त टंकी लगाकर पानी उपलब्ध कराने के लिए लाखों का बजट खर्च करती हैं लेकिन जल निकासी के लिए कोई ठोस एवं कारगर कदम नहीं उठा रहे हैं जबकि ज्यादातर इंडिया मार्का हैंडपंप या तो बंद हैं या खराब पड़े हैं। लेकिन जो चालू है उनकी दैनिक दशा यह है कि आवासीय मकान के पास पानी इकट्ठा होने से घास फूस बरसाती पौधे उगने से बीमारियों एवं डेंगू वाले मच्छरों का उत्पन्न होना लाजिम है। इस संबंध में नगर पालिका के कुछ जिम्मेदारों को सूचित किये जाने के बावजूद भी इन लोगों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्र का कहना है कि साफ सफाई हेतु कुछ लोगों को जिम्मेदारियां दी गई हैं वह जल्द ही पुर्ण करा दी जाएगी।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव