समस्याओं को लेकर भोजपुरी विकास संस्थान ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भोजपुरी विकास संस्थान के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा आजमगढ़ की सामाजिक समस्याओं पर मंडलायुक्त से विस्तृत वार्ता की गयी। भोजपुरी विकास संस्थान के प्रतिनिधि मंडल ने मंडलायुक्त विवेक कुमार से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संस्थान की ओर से श्रीमद् भगवत गीता एवं सामाजिक समस्याओं पर ज्ञापन दिया। मंडलायुक्त से क्षेत्र की सामाजिक-सांस्कृतिक चुनौतियों, विशेषकर भोजपुरी भाषा के संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता, तथा नदी पुनरुद्धार जैसे विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई। उक्त अवसर पर संतोष सिंह समेंदा, देवनाथ सिंह, दिनेश चंद्र सैनी, अलोक सिंह अनिल सिंह काकन, युवराज सिंह परिहार आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *