आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में दीदारगंज विधान सभा के पल्थी बाजार में बैठक की गयी। बैठक में पार्टी की भाईचारा बनाओं व लोकतंत्र बचाओं यात्रा सफल होने पर चर्चा की गयी।
जन अधिकार पार्टी की भाईचारा बनाओ व लोकतंत्र बचाओ यात्रा संपन्न होने पर सभी कार्यकर्ता साथियों को आजमगढ़ जिले के सभी के साथ बैठक करके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार वर्मा ने आभार प्रकट किया। उन्होने कहा कि जन अधिकार पार्टी भाईचारा बनाओं व लोकतंत्र बचाओं यात्रा पूर्णरुप से सफल रही। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा शिवकन्या के नेतृत्व में यह यात्रा जनपद के विभिन्न बाजारों से होकर गुजरी और जगह जगह पार्टी के मुखिया द्वारा अपने विचारों से लोगों को अवगत कराया गया। पार्टी के विचारों को सुनकर कार्यकर्ता व अन्य लोग काफी प्रभावित हुए। बैठक में मुख्य रुप से मंडल अध्यक्ष डॉ प्रेम नारायण, मंडल उपाध्यक्ष रिजवान शेख, जिला अध्यक्ष कैलाश मौर्य, जिला महासचिव उमर शाह, जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष दीनानाथ कुशवाहा, पारस मौर्य, जिला अध्यक्ष महिला अनीता मौर्य, सुमन मौर्य, चंद्रकेश मौर्य सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल