संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। होलिका धर्मशाला समिति, टढेरी बाजार, सब्जी मंडी, सरायमीर की प्रबंध समिति का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। मतदान पूर्वाह्न 11.10 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक निर्धारित था। समिति के कुल 8 पदों के लिए चुनाव होने थे, जिनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रबंधक, आय-व्यय निरीक्षक, कोषाध्यक्ष/मंत्री तथा तीन सदस्य शामिल थे।
सभी पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन पत्र ही प्राप्त हुए, जिसके चलते किसी भी पद पर मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी और सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर किये गए। अध्यक्ष पद पर रामचन्दर जायसवाल, उपाध्यक्ष विजय कुमार प्रजापति, प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, आय-व्यय निरीक्षक उमेश चंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष/मंत्री रामनाथ गुप्ता निर्वाचित किये गए। सदस्य पद पर राजनरायण गौड़, पांडुशेखर विश्वात्मा, राजेन्द्र प्रसाद यादव चुने गये। निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी सह-जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा की गई। उन्होंने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और समिति को भविष्य में पारदर्शिता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
रिपोर्ट-राहुल यादव