सांत्वना देने पहुंचे एमएलसी और लालगंज भाजपा जिलामंत्री

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पत्रकार सिद्धेश्वर पाण्डेय के पिता के निधन की सूचना पर शुक्रवार को एमएलसी रामसूरत राजभर और भाजपा लालगंज के जिला मंत्री दिलीप सिंह उनके आवास अंबारी पांडेय पूरा पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया।
एमएलसी रामसूरत राजभर ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित त्रिलोकी नाथ पाण्डेय एक कुशल वक्ता के साथ ही साथ आदर्श शिक्षक भी थे। उन्होंने अपने जीवन काल में समाज के उत्थान के लिए निडरता से कार्य किया। उनका निधन हमारे साथ ही साथ समाज के लिए भी अपूर्णीय क्षति है।
भाजपा लालगंज के जिला मंत्री दिलीप सिंह ने उन्हें आदर्श शिक्षक और प्रेरक के साथ ही साथ समाजवाद का पुरोधा बताया। इस मौके पर भाजपा नेता संतोष सिंह,चंद्रजीत तिवारी,सुरेश पाण्डेय,सूरज अग्रहरि भाजपा पवई मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, मैगना मंडल अध्यक्ष विद्यानंदन कंचन भारती आदि रहे।
इसी क्रम में अटेवा जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव अंबारी पांडेय पूरा पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंडित जी का जाना एक अपूर्णीय क्षति है क्षेत्र ने एक समाजवाद का पुरोधा खो दिया। इस मौके पर फूलपुर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष फूलपुर भानु चौहान आदि रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *