पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में माता सावित्रीबाई फूले की प्रतिमा की स्थापना की मांग को लेकर माली महासभा द्वारा शुक्रवार को माता सावित्री वाई फूले की जन्म जयंती समारोह के अवसर पर रिक्शा स्टैंड कलेक्ट्री कचहरी में उत्साह के साथ मनाया गया। माता सावित्री बाई फूले की प्रतिमा की स्थापना की मांग को लेकर जिला प्रशासन को एक पत्रक सौंपा। इस अवसर पर मुख्य रूप से सरंक्षक बेचन सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष, रमेश मधुकर, मण्डल अध्यक्ष दिनेश शैनी, जोखू माली, मनोज सैनी, महामंत्री सुनील सैनी, दुर्गा श्रीमाली, संजय कुमार सैनी, मनीष, प्रदीप सैनी, बृजेश सैनी, विशाल सैनी, दीपक सैनी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय