रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चकखैरुल्लाह गांव मंे भूमि विवाद के मामले में पुलिस द्वारा ग्रामीणों के हिरासत में लेने के विरुद्ध ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया। थाने में दोनो पक्षो में सुलह के बाद शांति भंग मंे चालान कर दिया। दो घंटे तक थाने में ग्रामीण जमा रहे।
चकखैरुल्लाह गांव में खेलकूद मैदान के नाम से सुरक्षित भूमि है। इसी भूमि से सटी भूमि को कुछ लोगो ने रजिस्ट्री कराया है। ग्रामीणों का कहना है कि खेलकूद मैदान की तरफ दीवार पहले से है। शनिवार को दीवार को तोड़ कर गेट लगाया जा रहा था। ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने आपत्ति जताई और कार्य बंद करा दिया। रात में एक बजे पुनः गेट लगाया जा रहा था तो आस पास के युवक पहुंच गये और विरोध जताया। इस दौरान तू तू मै मै भी हुई। तभी सूचना पाकर डायल 112 पहंुच गई। पुलिस मौके से विरोध कर रहे दो युवकों को थाने उठा लाई। इधर मामले की जानकारी होते ही रविवार को सुबह सैकड़ों संख्या मंे महिलाओं के साथ ग्रामीण थाने में जमा हो गये। ग्रामीणों का कहना था कि खेलकूद मैदान की तरफ सार्वजनिक रास्ता नहीं है। ऐसे मंे गेट नहीं लगेगा। थाने में एक घंटे तक चली पंचायत के बाद दोनो पक्षों में सुलहनामा लिखा गया जिसमें अगले आदेश तक यथा स्थित का निर्णय लिया गया। पुलिस ने एक पक्ष से राकेश चौहान, अनिल, रवि और दूसरे पक्ष से अरविंद भारती, दया राजभर को शांतिभंग में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा