लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह यादव का गुरूवार को लोकसभा लालगंज के ग्राम परसौरा, जगदीशपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में आगमन हुआ। भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।
मुख्य अतिथि राव इंद्रजीत सिंह यादव ने कहा कि, भारत में विकास का नया कीर्तिमान बन रहा है। गांव से लेकर शहर तक एक समान विकास की रफ्तार दी जा रही है। किसानों के हित को देखते हुए उनके खातों में किसान सम्मान निधि भेजने के साथ ही खाद, बीज की उपलब्धता पर्याप्त रूप से की जा रही है। पूर्व की सरकारों में किसानों को खाद बीज के लिए आंदोलन करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि सरकार के एजेंडे में नौजवान, किसान, गरीब एवं महिला सबसे ऊपर है। अब सुविधा और स्वास्थ्य जरूरतमंदों के घर तक पहुंचाया जा रहा है। मूलभूत सुविधाओं के साथ भारत के गौरवशाली संस्कृति को सरकार संवारने का काम कर रही है। इस दौरान वहां उपस्थित गर्भवती महिलाओं का गोद भराई का कार्यक्रम भी किया गया तथा छोटे मासूम बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया।
केंद्रीय मंत्री व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व उज्जवला योजना से लाभान्वित लोगों को गैस सिलिंडर व चूल्हा भी वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राय, डॉ.मुराहु राजभर, संचिता श्री चौहान, प्रमोद राय, परियोजना निदेशक, उपजिलाधिकारी लालगंज एस एंन त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी आलोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष हनुमंत प्रसाद सिंह, योगेन्द्र राय, प्रमोद राय, आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद