आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दीपावली व धनतेरस के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक़ अनुराग आर्य ने थाना रानी की सराय का औचक निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा थाना रानी की सराय का औचक निरीक्षण किया गया तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई रजिस्टर, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस आफिस, मालखाना, बैरक, मेस, शौचालय, हवालात को चेक किया गया व निम्नलिखित निर्देश दिये गये। उन्होने थाना परिसर की साफ-सफाई व प्रचलित नव निर्माण कार्य के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। थाना कार्यालय में सभी अभिलेखों का अवलोकन किया गया, जनसुनवाई रजिस्टर को चेक किया। थाना परिसर में खड़े वाहनों को अपराध शीर्षकवार खड़ी कर नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया। मालखाने का निरीक्षण कर मालखाना मुहर्रिर को माल निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। थाना समाधान दिवस पर जनता की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव /ज्ञानेन्द्र कुमार