आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा लालगंज की बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक सभागार तहबरपुर में हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री व सदस्य विधान परिषद अनूप गुप्ता ने बूथ सशक्तिकरण अभियान में सभी बूथों का गठन एवं सत्यापन करने, पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति व्हाट्सएप ग्रुप का गठन, अल्पकालीन विस्तारक अभियान आदि के विषय में व्यापक रूप से विचार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह बूथ सशक्तिकरण अभियान 15 मार्च से 25 मार्च तक चलेगा। बूथ केंद्रित अभियान यानी बूथ जीता तो चुनाव जीता का मंत्र देते हुए बूथ पर पार्टी की संरचना या बूथों का पुनर्गठन पर जोर देते हुए कहा कि जो बूथ कमेटी पहले 21 की होती थी अब वह 11 की होगी और बाकी कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख बनेंगे। यह अभियान देश के सभी जनपदों में चलाए जा रहे हैं जिसके लिए जिले के चार पदाधिकारी, मंडल के चार पदाधिकारियों की टोली, अल्पकालीन विस्तारक 10 दिन के लिए जितने भी शक्ति केंद्र हैं उस पर प्रवास करेंगे और बूथ का पुनर्गठन 15 मार्च से 25 मार्च तक संपूर्ण करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व लालगंज की पूर्व सांसद नीलम सोनकर, बूथ सशक्तिकरण अभियान के जिला संयोजक जिला महामंत्री जयप्रकाश जयसवाल, हरीश तिवारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संचिता श्री चौहान, प्रदेश मंत्री पिछड़ा मोर्चा विनोद राजभर, जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, शेर बहादुर सिंह, योगेंद्र राय, चंद्रजीत तिवारी, जिला मंत्री शैलेंद्र नाथ यादव, अजय यादव, तहबरपुर मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय उर्फ पंकज राय, मनोज यादव, मीडिया प्रभारी पंकज राय तथा मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, आईटी सेल तथा सोशल मीडिया के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह तथा संचालन जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार