BBC की डाक्यूमेंट्री India: The Modi Question की स्क्रीनिंग को DU के छात्रों का हंगामा

शेयर करे

दिल्ली यूनिवर्सिटी की आर्ट्स फैकल्टी के पास धारा 144 लागू : पुलिस

नई दिल्ली। बीबीसी की डाक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ की स्क्रीनिंग को लेकर शुक्रवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों और पुलिस में जबरदस्त गरमीगरमा हो गई। छात्रों का कहना था कि वे यह डॉक्यूमेंट्री देखना चाहते हैं, जबकि पुलिस उन्हें देखने नहीं दे रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है, लिहाजा इसकी स्क्रीनिंग की इजाजत नहीं दी जा सकती। यह फिल्म गुजरात दंगों पर बनी है। पुलिस ने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी की आर्ट्स फैकल्टी के पास धारा 144 लागू है। यहां भी जमा होने की इजाजत नहीं दी जा सकती। हंगामे के बाद कुछ छात्रों को हिरासत में लिया गया है। एक दिन पहले भी हैदराबाद यूनिवर्सिटी में इसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बीच विवाद हो चुका है।

खूब हुई ठनी-ठना

जानकारी के अनुसार, हैदराबाद में एसएफआई ने 400 से अधिक छात्रों को विवादित डॉक्यूमेंट्री दिखाई। जवाब में आरएसएस की स्टूडेंट्स विंग और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी कैंपस में ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म की स्क्रीनिंग की। एसएफआई ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग से जुड़ी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके कैप्शन में लिखा कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करने की कोशिश की, लेकिन हमने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। इस मामले में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर कैंपस में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री दिखाने की अनुमति देने का आरोप लगाया। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी मेन गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने हमें कैंपस में ‘द कश्मीर फाइल्स’ की स्क्रीनिंग करने से रोकने का प्रयास किया। जब हम फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए जरूरी इक्विपमेंट लेकर कैंपस में दाखिल हो रहे थे, तो सिक्योरिटी गार्ड्स ने हमें रोकने की कोशिश की। जब हमने विरोध किया तो गार्ड्स ने हमारे साथ मारपीट की। समझ नहीं आता जब सरकार ने इइउ की डॉक्यूमेंट्री पर बैन लगा दिया है तो कैंपस में उसे दिखाने की इजाजत कैसे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *