रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहखजुरा गांव के समीप शनिवार की रात शारदा सहायक खंड 32 नहर कटने से लगभग डेढ सौ बीघा फसल डूब गयी। रात मंे सूचना पाकर पहुंचे प्रशासन ने नहर बधवाया। पूरी रात ग्रामीण मौके पर नहर बांधने में जुटे रहे।
शारदा सहायक खंड 32 की शाखा गोबरही, रुदरी होते हुए शाहखजुरा आदि क्षेत्रों में गुजरी है। शनिवार की रात शाहखजुरा गांव उत्तरी भाग में रात लगभग 8 बजे नहर कट गयी। जब तक ग्रामीण जान पाते गेहूं की फसल पानी मंे डूब गयी। ग्रामीणों ने सूचना रात में फोन से जिलाधिकारी को दी। जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। बाढू चौक नहर गेट से पानी बंद करने के बाद जेसीबी की मदद से रात में नहर बांधी गयी। रविवार को एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने भी जायजा लिया। पानी मंे फसल डूबने से किसानों की काफी क्षति हुई है। नहर कटने से श्रीनिवास तिवारी, उदयभान, शिव प्रसाद, रामनयन, शशि भूषण, रविन्द्र आदि किसानो की फसल डूबी है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा