पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पवई थाना क्षेत्र में मंगलवार को नहर में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पवई थाना क्षेत्र के पूरा नरसिंह गांव निवासी राम जोखन (55) पुत्र बंसीराम सोमवार को घर से 7 बजे निकले थे घर से करीब 800 मीटर दूर नहर किनारे भैंस चराने गए थे। इसी दौरान नहर में डूबने से उनकी मौत हो गई। घर वाले काफी खोजबीन कर रहे थे लेकिन उनका कोई पता नही चल सका ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह जब शव को देखा तो इसकी सूचना गांव वालों को दिये गांव के साथ ही परिजन मौके पर पहुचे और शव की पहचान किये। घटना नहर के कूड़ा निकासन केंद्र, कोहड़ा के पास बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया कि मृतक के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-नरसिंह