रानीकीसराय आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। बारिश होते ही कस्बे की सडक तालाब दिखने लग जा रही है। नाला होने के बाद भी एक किमी तक जलभराव हो जा रहा है। लोगो को परेशानी झेलनी पड रही है। मंगलवार को बारिश होते ही पानी जमा हो गया।
कस्बे मे स्टेट हाईवे पर पानी निकास के लिए नाला बना हुआ है। परंतु यह निष्प्रयोज्य साबित हो रहा है। सोनवारा मोढ से पटेलनगर तक बारिश होते ही सडक पर पानी भर जा रहा है। यहा पर सड़क नीची होने के कारण पानी दूसरे हिस्से मे जा नही पा रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से बाइक सवार गुजरने में सहम जा रहे है। यही हाल रुदरी मोढ का भी है। यहा बारिश होते ही सड़क पर पानी लग जा रहा है। पानी जमा होने से लोगो को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा