आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तिवारीपुर, सिधारी स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में सावन के अंतिम सोमवार सावन सेलीब्रेशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को फूलों से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण सावनमय हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक डीपी मौर्य, एकेडमिक डायरेक्टर रामनयन मौर्य, एवं प्रधानाचार्य शत्रुघ्न विश्वकर्मा ने भगवान शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय रूप में सजे बच्चों की पूजा-अर्चना के साथ आरती किया।
विद्यालय की छात्रा अदिति मिश्रा ने सत्यम शिवम सुंदरम गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद छात्राओं ने पार्वती बोली शंकर से समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के छात्रों ने अघोरी डांस की बेहतरीन प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया।
प्रबंधक डीपी मौर्य ने कहा कि सावन केवल त्योहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति व परंपरा से जुड़ने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, एकता व प्रकृति-प्रेम की भावना जागृत करते हैं। हमारा विद्यालय सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है। हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अपनी संस्कृति, त्योहारों और लोक-परंपराओं को भी समझें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य, दिनेश यादव, रामचरण मौर्य, दीपिका सिंह, मीनाक्षी अस्थाना, धीरेंद्र मोहन, शरद गुप्ता, प्रेमा यादव, आदित्य मिश्रा, अजय यादव, राहुल तिवारी, किशन यादव, आरोही मोदनवाल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार