माहुल बाजार के राजमार्ग पर जाम से लोग परेशान

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर में राजमार्ग पर आए दिन लगने वाले जाम से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर वाहनों की अधिकता और यातायात व्यवस्था सुचारु न होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर के प्रमुख मार्ग पर जाम की समस्या लगातार बनी रहती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान होता नजर नहीं आ रहा है।
माहुल नगर के राजमार्ग पर जाम के कारण दोपहिया, चारपहिया और बड़े वाहनों सहित अन्य राहगीरों को भी परेशानी होती है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों का समय बर्बाद होता है और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वही दुर्गा पूजा पंडालों में इस समय मुर्तिया स्थापित है जिससे भीड़ भाड़ भी बाजार में चल रहा है
स्थानीय स्तर पर बार-बार सामने आ रही इस समस्या को लेकर नगर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए नियमित निगरानी की जाए और जाम के प्रमुख कारणों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, तो काफी हद तक राहत मिल सकती है।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *