कथावाचक ने किया पीएम सूर्य घर कार्यालय का उद्घाटन

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पटेल मोड़ स्थित पटेल इंटर कॉलेज रोड (निकट बजाज एजेंसी) पर ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के अधिकृत केंद्र प्रियंका इंटरप्राइजेज (पी.एम. सूर्य घर कार्यालय) उद्घाटन राजन जी महाराज ने फीता काटकर किया। उन्होंने प्रतिष्ठान को अपना शुभाशीर्वाद प्रदान किया।
प्रतिष्ठान के संचालक राहुल सिंह ने कहा कि राजन जी महाराज का आगमन और आशीर्वाद प्राप्त होना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने अखिलेश सिंह का भी विशेष आभार व्यक्त किया। राहुल सिंह ने बताया कि बड़े शहरों की तर्ज पर अब ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को भी सौर ऊर्जा का भरपूर लाभ दिलाने और उनके बिजली खर्च को न्यूनतम करने के उद्देश्य से इस सौर ऊर्जा केंद्र की शुरुआत की गई है।
राहुल सिंह ने बताया कि केंद्र पर हाइब्रिड, ऑन-ग्रिड और ऑफ-ग्रिड जैसे सभी आधुनिक सोलर सिस्टम उपलब्ध हैं। उपभोक्ताओं की आवश्यकता अनुसार तकनीकी टीम स्वयं उनके घर जाकर लोड का सटीक आकलन करेगी और उसी आधार पर उपयुक्त किलोवाट क्षमता का पैनल लगाने का परामर्श देगी। इसके अलावा, उपभोक्ताओं को बैंकों से आसान लोन दिलाने और सरकार द्वारा दी जाने वाली निर्धारित सब्सिडी की प्रक्रिया पूर्ण कराने में कार्यालय द्वारा पूरी सहायता दी जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली बिल गर्मी के दिनों में 4 से 5 हजार रुपये प्रतिमाह तक पहुंच जाता है। यदि उपभोक्ता 3 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित करवाते हैं, तो उनका मासिक बिजली बिल लगभग शून्य हो जाएगा।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *