रिश्तेदारी आये युवक की ट्रेन से कटकर मौत

शेयर करे

रानी की सराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाने के सेठवल गांव के पास मेला देखने रिश्तेदारी में आये युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
निजामाबाद थाने के परसहा गांव निवासी 32 वर्षीय रविन्द्र राम के साढू का घर सेठवल गांव में राजू राम के घर है। गुरुवार को रानी की सराय बाजार का मेला देखने के लिए घर से आया था। इधर रात में सभी महिलाएं मेला देखने बाजार में आई थी। सेठवल गांव के पास स्थित रेलवे ट्रैक के पास शव देख नागरिकों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त मंे जुट गई। घटना स्थल से रिश्तेदार के घर की दूरी महज दौ सौ मीटर होने पर आसपास के लोग भी पहुंच गये और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कारण स्पष्ट होगा।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *