मांगो को लेकर रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मानदेय वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा और लंबित ईपीएफ भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों और मनरेगा कर्मियों ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने पर 27 नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना तथा तीन दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा घेराव करने की चेतावनी दी।
प्रदर्शनकारियों ने 17 नवंबर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की थी। सुनवाई न होने पर कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। कर्मचारियों का कहना है कि वे करीब 20 वर्षों से मनरेगा और वीबी-जी-रामजी योजना के तहत सेवाएं दे रहे हैं। चार अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री की ओर से मानदेय वृद्धि, एचआर पॉलिसी लागू करने और पृथक बजट से मानदेय भुगतान की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक इसका क्रियान्वयन नहीं हुआ। कम मानदेय और तीन से पांच महीने तक भुगतान लंबित रहने से परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है।
खंड विकास अधिकारी फूलचंद सरोज ने बताया कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पहले ही ज्ञापन दिया था। बुधवार को उनके द्वारा कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, रमाकांत यादव, नागेश्वर यादव, दिवाकर, वीरेंद्र कुमार, चंद्रशेखर, मनोज कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, वैभव कुमार यादव, राहुल कुमार आनंद, विनोद कुमार, रीमा यादव, किरन यादव, उर्मिला देवी, रमाशंकर पांडेय, पवन कुमार, फौजदार कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *