पीडीए की लड़ाई केवल अखिलेश यादव लड़ रहे हैं-अविनाश कुशवाहा

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मंगलवार को समाजवादी पार्टी विधानसभा लालगंज की करिया गोपालपुर गांव में पीडीए चौपाल कार्यक्रम आयोजित की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनभद्र के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुशवाहा, मौर्य, शाक्य और सैनी समाज के लोगों को विधानसभा एवं लोकसभा में टिकट देकर उन्हें राजनीतिक रूप से मान-सम्मान और भागीदारी देने का काम किया है। इसके लिए यह समाज हमेशा उनका आभार व्यक्त करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि आज पीडीए समाज के लोगों की लड़ाई केवल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही लड़ रहे हैं। भाजपा सरकार में जिस प्रकार मौर्य, कुशवाहा, शाक्य और सैनी समाज के लोगों पर अन्याय और अत्याचार बढ़ा है, वह चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज के लोगों की लगातार हत्याएं हो रही हैं, लेकिन सरकार में शामिल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुशवाहा, मौर्य और शाक्य समाज का हित समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बेचई सरोज ने कहा कि वर्तमान सरकार में सबसे अधिक उत्पीड़न पीडीए समाज के लोगों का हो रहा है। सरकार गरीबों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। समाज के पिछड़े वर्गों की भागीदारी और उन्हें उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए समाजवादी पार्टी हमेशा तत्पर रहती है। इस अवसर पर छेदी कन्नौजिया, मनराज यादव, धर्मवीर यादव, अनुपम कन्नौजिया, दीपक मौर्य, अजीत कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *