माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत माहुल निवासी और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के फूलपुर तहसील अध्यक्ष शशिकांत पाण्डेय को क्षेत्र के एक गांजा सप्लायर ने जान से मारने की धमकी दिया है।इस संबंध में उन्होंने मुकामी थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
शशिकांत पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्र के रसूलपुर अहमद अली गांव में प्रदीप पाण्डेय नाम का व्यक्ति गांजा और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री करता है और इसका संचालन उसका दृष्टिहीन भाई वेदप्रकाश उर्फ शेरू करता है। इनके द्वारा बेचे गए मादक पदार्थों के सेवन से क्षेत्र के युवाओं और किशोरों की जिंदगी बर्बाद हो रही। दिए गए शिकायती पत्र में शशिकांत पाण्डेय ने आगे कहा कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सात नवम्बर को जब वह घर पर नहीं था तब रात में शेरू प्रदीप उसके घर पर आकर उनकी 75 वर्षीय हृदयरोग से ग्रसित मां को धमकी देने लगे और कहे कि अपने पुत्र को समझा दो नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा। उसके एक दिन बाद प्रदीप ने शशिकांत पाण्डेय के भाई के मोबाइल पर फोन करके जान से मारने की धमकी भी दिया और कहा कि अपने भाई से कह दो रास्ते से हट जाए नहीं तो हत्या हो जाएगी। शिकायती पत्र में उन्होंने मादक पदार्थ के बिक्री को रोक कर दबंगों पर कार्यवाही की मांग किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला राम किशोर शर्मा का कहना है कि शिकायती पत्र मिला है पुलिस जांच कर रही है विधि सम्मत कार्यवाही होगी।
रिपोर्ट-श्यामसिंह