अहरौला आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के प्रसिद्ध कालेश्वर धाम में सावन मास की पूर्णता के अवसर पर बांसथान गांव के ग्रामीणों के जनसहयोग से अखंड रामचरितमानस पाठ एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया।
सावन के चौथे सोमवार को समाजसेवी मिथिलेश सिंह उर्फ पिंटू सिंह की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन कराया गया। इस दौरान कालेश्वर धाम स्थित महादेव मंदिर परिसर में अखंड रामचरितमानस पाठ संपन्न हुआ। पाठ के समापन के बाद आयोजित भंडारे में 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
मिथिलेश सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा और उन्हें प्रसाद वितरित करने का अवसर उनके लिए सौभाग्य की बात है। कालेश्वर धाम के धार्मिक एवं पौराणिक महत्व को लेकर क्षेत्र में विशेष आस्था है। मान्यता है कि सावन मास में यहां भगवान शिव की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां पूजा-पाठ के साथ मेला लगता है।
भंडारे में नगर पंचायत प्रतिनिधि गुडलक सिंह भी अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से लोगों में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत होती है।
इस अवसर पर बब्बू, अजय सिंह, शक्ति सिंह, राम अवतार सिंह, दिनेश सिंह, संतोष चौबे, लक्ष्मी चौबे, धर्मेंद्र, विजय मिथिलेश सिंह, प्रदीप सिंह, चंद्रशेखर सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-संतोष चौबे