फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के वैसाडीह गांव में शुक्रवार शाम पोखरे में डूबने से 25 वर्षीय युवक बिरेन्द्र चौहान की मौत हो गई। पोखरे में शव उतराता देखकर ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बिरेन्द्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और मेहनत-मजदूरी करता था। ग्रामीणों के अनुसार वह शराब का सेवन करता था। शुक्रवार सुबह से ही शराब पीने के बाद शाम को वह वैसाडीह गांव के चौराहे के पास स्थित पोखरे में कूद गया। इसके बाद वह बाहर नहीं निकल सका और डूबने से उसकी मौत हो गई। बिरेन्द्र के दोनों भाई रोजी-रोटी के लिए दिल्ली और पंजाब में रहते हैं। पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। घर में मां और परिवार की महिलाएं हैं। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय