पूजा करने गई महिला की कुएं में गिरकर मौत

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पवई थाना क्षेत्र के बसही अशरफपुर गांव में पूजा करने गयी 95 वर्षीय महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महिला के नाती दुर्गेश के अनुसार सोमवार की सुबह बसही अशरफपुर निवासी उसकी नानी भज्जी देवी पत्नी स्व. श्रीपति राम सुबह 8 बजे पूजा करने गयी थी। घर के पास स्थित कुएं में गिर गईं। काफी देर बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि कुएं पर सुरक्षा के लिए ढक्कन या घेराबंदी की व्यवस्था होती तो यह हादसा टल सकता था। गांव में स्थित यह खुला कुआं बच्चों, वृद्धों और पशुओं के लिए भी लगातार खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार वृद्ध महिला के पति और बच्चों की मौत हो चुकी है। उनका एकमात्र नाती दुर्गेश पुत्र रत्तीलाल ही उनकी देखभाल करता था। भज्जी का चप्पल और उनका डंडा कुएं के पास मिला है। ग्रामीणों ने बताया कि रोज यहीं कुएं के पास छांव में बैठती थीं। आज सुबह लगभग 7 बजे कुएं में गिरने की सूचना मिली। गांव के लोगों द्वारा महिला को कुएं से बाहर निकाला गया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *