आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सर्वाेदय पब्लिक स्कूल, घोरठ में चल रहे 99 यूपी बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय कैम्प के सातवें दिन महत्वपूर्ण गतिविधियां सम्पन्न हुई। ग्रुप बी हेडक्वार्टर वाराणसी से ग्रुप एडम ऑफिसर कर्नल बीएस डोगरा ने कैम्प के विभिन्न विभागों कोत, मेस, एम आई रूम, लिविंग एरिया, फ्लैग एरिया और रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। कैम्प कमाण्डेन्ट, डिप्टी कैम्प कमांडेंट, एएनओ, पीआई स्टाफ और कैडेटों से मुलाकात कर कैम्प की जानकारी ली।
कर्नल डोगरा ने कैडेटों से रूबरू होते हुए युवा जीवन में एनसीसी के महत्व को समझाते हुए कहा कि एनसीसी की ट्रेनिंग से देश को श्रेष्ठ और उत्तम नागरिक मिलते हैं जो देश को महान बनाने में अपना योगदान देते हैं।
साइबर सेल से आये हुए साइबर कॉप ओपी जायसवाल, मुकेश कुमार और एसआई योगेन्द्र प्रसाद ने देश में चल रहे साइबर अपराधों और उससे बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। मिशन शक्ति टीम से एसआई वरुणेश मिश्रा व शिखा तिवारी ने 1090, 112 व शासन के अन्य योजनाओं के माध्यम से मातृ शक्ति के सशक्तिकरण के बारे में कैडेटों का ज्ञानवर्धन किया। यातायात विभाग से टीएस ाई दिलीप कुमार बिंद ने सड़क सुरक्षा के विभिन्न उपायों से कैडेटों को अवगत कराया। अंत में, अग्निशमन विभाग से आये हुए नीरज द्विवेदी ने व्याख्यान द्वारा आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया और डेमो प्रशिक्षण द्वारा आग लगने के विभिन्न कारणों और उससे बचने के उपायों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया।
इस अवसर पर सहयुक्त एनसीसी अधिकारी कैप्टन इंद्रजीत, मदन मोहन, सेकेण्ड ऑफिसर दिनेश मिश्रा और पीआई स्टॉफ मौजूद रहे। संचालन लेफ्टिनेंट डॉ.पंकज सिंह ने किया।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार