हर्साेउल्लास के बीच मनाया गया विजयदशमी का पर्व

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर का ऐतिहासिक दशहरा हर्षाेल्लास के साथ धूमधाम से आदर्श रामलीला दशहरा समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया।
स्थानीय भवानी मां मन्दिर से भगवान श्री राम जी की झांकी लक्ष्मण जी, हनुमान जी, जामवंत जी, अंगद जी नल नील जी आदि वानरी सेना के साथ नगर पंचायत के मुख्य मार्गाें से होती हुई दशहरा मैदान पहुंची। उसके बाद स्वर्ण रथ पर सवार अहंकारी लंकाधिपति रावण अट्टहास करता हुआ कुंभकर्ण, मेघनाद, अक्षय कुमार आदि के साथ भवानी मां मन्दिर से धर्मशाला रोड, पुरानी सब्जी मंडी, चूना चौक, शनिचर बाजार, श्री शंकर जी तिराहा, सब्जी मंडी, मेन रोड, बस स्टॉप, होते हुए दशहरा मैदान पहुंचे। जहां दोनों सेनाओं के बारी बारी कुशल नेतृत्व में भीषण युद्ध होता है। मेघनाद द्वारा नागपाश शस्त्र से लक्ष्मण जी मूर्छित हो जाते हैं। श्री राम सेना में मायूसी छा जाती है। वीर हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी पर्वत सहित लाए जाने पर सुषेण जी के उपचार के बाद पुनः लक्ष्मण जी ठीक होते है। फिर युद्ध में मेघनाद का अन्त होता है। बारी बारी रावण सेना का अन्त होता है। अंततः युद्ध में महापराक्रमी रावण का अन्त श्री राम जी के हाथों होता है। पूरा मैदान श्री राम जी के जयकारों से गूंज उठता है। दशहरा मेले में, चाट, चाउमीन, सहित गुड़ की जलेबी, बच्चों के खिलौने लोगों को खूब भाये।
कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *