अमर शहीद पुलिस कर्मियों को दी गयी श्रद्धांजलि

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस लाइन आजमगढ़ स्थित स्मृति स्थल पर बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह द्वारा प्रातः 8 बजे शहीद पुस्तिका का वाचन कर कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि शहीद पुलिस कर्मियों का सर्वाेच्च बलिदान सदैव पुलिस बल को कर्तव्यनिष्ठा, साहस एवं जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीद पुलिस कर्मियों के अदम्य साहस, त्याग एवं सर्वाेच्च बलिदान को नमन करते हुए पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, सहायक कमांडेंट पीएसी देव आनंद, क्षेत्राधिकारी फूलपुर भूपेश पांडेय, क्षेत्राधिकारी लालगंज आस्था जायसवाल, सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारीगण एवं अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *