गोसाईं की बाजार आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के दो अलग-अलग स्थानों लालगंज के मेहरोकला तो वहीं मेहनगर के दामा पल्हना के भीखमपुर तिसौरा में गेंहू के खेतों में लगी आग से फसल जलकर राख हो गयी। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।
आयेदिन हो रही आगजनी से किसानों की कड़ी मेहनत पर पानी फिर जा रहा है। लालगंज के मेहरोकला और मेहनगर के दामा सहित पल्हना के भीखमपुर तिसौरा गांव में भीषण आग ने गेहूं के खेतों को जलाकर राख कर दिया। आग इतनी विकराल थी कि कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया जिसे बुझाने में किसान सहित फायर विभाग के पसीने छूट गए। तीनो गांव में आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए और सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के साथ काफी मशक्कत के बाद आग पर किसी प्रकार काबू पाया गया। आग को आगे बढ़ने से रोकने के लिए ट्रैक्टरों का उपयोग किया गया। किसानों ने ट्रैक्टरों से खेतों की मिट्टी पलटकर फायर लाइन बनाई, जिससे आग के प्रसार को रोका जा सका। पीड़ित किसानो ने रुआंसे स्वर में बताया कि उनकी पूरी फसल उनके आंखों के सामने जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्रामीण इलाकों में आगजनी की घटनाओं को देखते हुए हर 5 पंचायतों के क्लस्टर पर एक दमकल की स्थाई तैनाती की जाए।
रिपोर्ट-मिर्जा तारिक बेग