आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आम्बेडकर की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। जगह-जगह जुलूस निकाला गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासनिक व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।
डॉ. भीम बाबा साहब अंबेडकर जयन्ती पर सफाई कर्मियों ने विकास खंड पल्हनी के ग्राम पंचायत हाशापुर स्थित अम्बेडकर पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए सहजन का पौधा लगाया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, जिलाध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, श्रीराम यादव, अतुल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
इसी क्रम में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने डॉ भीमराव अंबेडकर का 135वां जयंती समारोह कलेक्ट्री कचहरी नगर पालिका रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर मनाया। अध्यक्षता जिला प्रभारी राजेश विश्वकर्मा राज एवं संचालन लाल बिहारी गौतम जिला सचिव ने किया। पार्टी के प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बालचंद जैसवारा, राम लगन विश्वकर्मा, रामसरन राम, विवेक कुमार, आरव गौतम, उमेश चंद सोनकर, लाल बिहारी गौतम, अश्वनी कुमार, आकाश भारती, जिला प्रभारी चंद्रमी गौतम, सुनीता विश्वकर्मा, पूनम श्रीवास्तव, उषा गौतम, संगीता भारती, रीता भारती, विद्या देवी, संजू गोड, अंतिमा कुमारी आदि उपस्थित रहीं।
इसी क्रम में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी कांशीराम के तत्वावधान में डॉ भीम राव अम्बेडकर की 135वीं जयंती जनपद कार्यालय हरिवंशपुर में मनाया गया। तत्पश्चात मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों डीएम कार्यालय के सामने स्थिति डॉ बाबा साहब अम्बेडकर पार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया और राजकीय अम्बेडकर छात्रावास जाकर बाबा साहब को नमन किए। इस इस अवसर पर एड. एके आनन्द, धर्मवीर भारती, एड. जनार्दन, एड. संजय, डॉ. अंगद भारती, डॉ आरपी भारती आदि उपस्थित रहे।
रानीकीसराय प्रतिनिधि के अनुसार डा.भीमराव आंबेडकर जयंती क्षेत्र मे धूमधाम से मनी। बाइक जुलूस भी निकले। कृषि महाविद्यालय कोटवा में संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो धीरेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में समता रैली निकाली गई जिसमें सभी शिक्षक एवं कर्मचारी तथा छात्र उपस्थित रहे। डॉ.रेनू गैंगवार आदि मौजूद रहीं। क्षेत्र के बाकीपुर, पंदहा, ऊजीगोदाम आदि क्षेत्रो में डीजे के साथ बाइक जुलूस निकाल कर भ्रमण किया। गांवांे में अंबेडकर पार्काें में उत्साह रहा।
अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को स्थानीय राजा जयलाल सिंह सौ शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्वास्थ्य अधीक्षक डा. दिनेश सिन्हा ने किया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहेब की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी ने उनके विचारों और आदर्शों को याद करते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में चिकित्सकों और कर्मचारियों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस दौरान डा.गुलाटी, डा.मुकेश गुप्ता, डा.एके राय, डा.राजन शर्मा, डा.पटेल, डा.विनोद गुप्ता, संजय मिश्रा उर्फ भालू, पंकज पांडेय, राघव वर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में एसडीएम अशोक कुमार की अध्यक्षता में संगोष्ठी हुई। इस दौरान स्कूली बच्चों को किताब, कापी, पेंसिल, कलम वितरित किए गए। एसडीएम अशोक कुमार ने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलकर ही समाज में सामाजिक समरसता स्थापित की जा सकती है। तहसीलदार राजीव कुमार ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने से ही देश व समाज की तरक्की संभव है। इस अवसर पर भगवती प्रसाद गुप्ता, बार संघ के मंत्री सुभाष यादव, लेखपाल संघ महा मंत्री सोनू गिरि, राजस्व निरीक्षक बासदेव यादव, नेबुलाल, बार संघ पूर्व महामंत्री संजय यादव आदि उपस्थित थे। संचालन राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव तथा आभार तहसीलदार के अर्दली संयोजक नेबू लाल ने प्रकट किया।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय ब्लाक में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच से मनाई गई। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और समाज के लिए किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। कई स्थानों पर रैली और गोष्ठियों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थलों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया। सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समान और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना की जा सकती है।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार अंबेडकर जयंती देवगांव में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों द्वारा निकाली गई विशाल शोभायात्रा और झांकी ने पूरे बाजार को जय भीम के नारों से गुंजायमान कर दिया। झांकी देवगांव बाजार, तरफकाजी मोड़, त्रिमुहानी होते हुए मेहनाजपुर रोड के जंगी मोड़ पर गई। देवगांव तथा आसपास के गांवों के युवा नीले झंडे हाथों में लेकर बाबा साहेब अमर रहें और जय भीम के नारे लगाते हुए काफी उत्साहित नजर आए। दर्जनों युवा दोपहिया वाहनों पर भी सवार रहे तथा गीतों पर थिरकते हुए जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के दौरान वाहनों पर झांकी सजाई गई तथा बाबा साहेब के जीवन संघर्ष को दर्शाने वाले विभिन्न गीत बजाए गए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर देवगांव थानाध्यक्ष दल-बल के साथ शोभायात्रा के साथ रहे। इसी क्रम में सिद्धेश्वरी मंदिर से सिधौना बाजार तक डॉ. भीमराव अंबेडकर की भव्य झांकी और शोभायात्रा निकाली गई।
बूढ़नपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय तहसील क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। झांकियांे एवं लोकगीत के माध्यम से एकता का संदेश दिया गया। महिलाओं एवं बच्चियों का नृत्य देखते ही बन रहा था। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाकांत मिश्रा ने भी डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. बीआर अंबेडकर समता मूलक समाज के संस्थापक रहे। उन्होंने देश को एक बेहतर संविधान देने का काम किया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष चौबे, चंद्रजीत तिवारी, शैलेश आदि उपस्थित रहे।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय क्षेत्र में अम्बेडकर जयंती विशेष उत्साह के साथ मनाई गई। वाजिदपुर से एक विशाल जुलूस निकाला गया, जो गाजीपुर, अराव गुलजार, मोलनापुर नत्थनपट्टी, भवानीपट्टी और दशवन्तपुर होते हुए पुनः वाजिदपुर गांव में जाकर समाप्त हुआ। भवानीपट्टी गांव से पूर्व महाप्रधान रविंद्र भारती और रामबाबू के नेतृत्व में एक जुलूस निकाला गया। इसके अलावा मोलनापुर नत्थनपट्टी गांव में दिवाकर मौर्य के नेतृत्व में भी एक भव्य रैली आयोजित की गई। स्थानीय निवासी महेंद्र प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा और कलम की ताकत के माध्यम से गरीबों और वंचितों को उनके अधिकार दिलाने का कार्य किया। इस अवसर पर दिवाकर मौर्य, रवि शास्त्री, मोहम्मद आसिफ, कमल दीप, नीतीश, प्रिंस कुमार, वीरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार इसहकपुर, बनकट, लेदौरा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों से रैली निकाली गई जो बस्ती भुजबल गांव एवं बस्ती भुजबल बाजार होते हुए अंबेडकर पार्क बासथान पहुंची, जहां यह एक विशाल जनसभा में परिवर्तित हो गई। मुख्य अतिथि अतरौलिया विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि बाबा साहब के संविधान ने हमे यह ताकत दी है जो आज हम सब बाबा साहब की जयंती बडे पैमाने पर गांव से लेकर शहर तक भब्य रूप से मना रहे है। उन्होने कहा था कि एक दिन बहुजन की सरकार होगी जो हमे प्रत्यक्ष दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा दिखाया गया समानता और अधिकार का मार्ग आज भी प्रासंगिक है। इस मौके पर अवनीश आजाद, अमित कुमार, डा.राजकुल, अजय कुमार, राजेश, नन्हे यादव, जितेन्द्र सिंह, दयाराम यादव, बलराम यादव आदि उपस्थित रहे।
पटवध प्रतिनिधि के अनुसार बिलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गागेपुर गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती उत्साह और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई। मानपुर गांव निवासी, आर्मी व प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त अशोक कुमार राय ने गागेपुर हरिजन बस्ती पहुंचकर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पलटन राम, शिवचंद राम, रामदयाल, इंदल कुमार, पलकधारी राम, डॉ. हरिश्चंद्र, शिवप्रसाद राम, अनिकेत, डब्लू राम, किशन कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने समाज में आपसी प्रेम, सम्मान और एकजुटता का सशक्त संदेश दिया।
बिलरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय नगर पालिका के ककरही दुलार में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई और झांकी निकाली गई। रथ पर बाबा साहब का चित्र रखकर महिलाएं और पुरुष साथ-साथ चल रहे थे। जो ककरही दुलार, खरगपुर, बरोही फतेहपुर, शिवनगर बाजार से होते हुए ककरही दुलार पहुंचीं। युवाओं द्वारा बाबा साहब अमर रहे के नारों से पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि बाबा साहब केवल संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि एक महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और शिक्षाविद थे। इस अवसर पर राम अवध कुमार, अवधेश, डॉ डीके गौतम, सूर्यबली मौर्य, बलदेव प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
माहुल प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में आंबेडकर जयंती धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। लोगो ने उनकी प्रतिमा और चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। इस दौरान मनोज सिंह टाईगर उर्फ बतासा चाचा, भाजपा नेता रानू राजभर, प्रमोद राजभर आदि उपस्थित रहे। प्रतिमा के समीप अम्बेडकर जन जागृति समिति के कैलाश गौतम, दिनेश कुमार, गुलशन कुमार, राहुल गौतम आदि स्टॉल लगाकर लोगों को चायपान की व्यवस्था करते रहे। भीड़ को देखते हुए क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कौस्तुम्भ त्रिपाठी, थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा, राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, हल्का लेखपाल, सौरभ राय, चौकी प्रभारी माहुल यस पटेल, एसआई श्याम कुमार दुबे पीएसी के साथ चक्रमण करते रहे।