मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अंबेडकर जयंती पर किया नमन

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके योगदान को याद किया। निरीक्षण भवन में बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद वैश्यपुर, गोपाली पट्टी, भैरोपुर दरगाह आदि स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।
उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल 1891 को जन्मे बाबा साहब ने देश को जो दिया, उसे शब्दों में समेटना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, ना रब ने दिया ना रहमान ने दिया, जो कुछ भी दिया बाबा साहब डॉ. अंबेडकर ने दिया। उन्होंने कहा कि आज देश में वोट का अधिकार बाबा साहब की देन है, जिसकी बदौलत सरकारें बनती हैं और देश-प्रदेश का विकास होता है। बाबा साहब 32 भाषाओं के ज्ञाता थे, लेकिन 1984 से पहले देश के केवल 5 प्रतिशत लोग ही उन्हें जानते थे। उन्होंने बताया कि जब कांशीराम पंजाब से उत्तर प्रदेश आए और आंदोलन शुरू किया, तब पूरे देश में बाबा साहब के विचारों का प्रसार हुआ। इसी आंदोलन के बाद संसद में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित हुई और दुनिया को उनके महान योगदान की जानकारी मिली।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *