संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के पेन्डरा गांव निवासी असित सिंह डाक्टर की पढ़ाई पूरी कर जिले में साक्षात्कार के बाद जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा अनुमोदन करने के बाद रविवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत अभिनंदन किया। इनकी प्रारंभिक शिक्षा चिल्ड्रेन कॉलेज आजमगढ़ से हुई है। नीट परीक्षा पास करने के बाद एमबीबीएस की पढ़ाई पूरा होने पर उन्होंने नौकरी के लिए जिले में ही साक्षात्कार दिया। जिसमें जिलाधिकारी रविन्द्र कुमाऱ द्वारा जिले में ही अनुमोदन कर दिया गया। अब डा. असित सिंह जिले में ही रहकर सेवा देंगे। उन्होंने बताया कि मेरे दादा स्व. राजमन सिंह का सपना था कि घर में कोई डाक्टर बने। गंाव के जरूरतमंदों का हर स्तर से इलाज करें, उनको कहीं दूसरी जगहों पर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि मैं नौकरी कहीं भी करूंगा। गांव में रहकर निःशुल्क सेवा दूंगा जिससे गांव में रह रहे लोगों को सुविधा मिल सके। इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद सिंह, जिला पंचायत सदस्य मनसा यादव, पप्पू पांडेय, गब्बर यादव, गोरे सिंह, पंकज सिंह, अनुपम पांडेय, संदीप अस्थाना आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव