अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर पेट्रोल पम्प के पास बुधवार की रात्रि अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार दीवाल से टकरा गयी। कार में सवार माता की जहां मौत हो गयी वहीं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
बुधवार की देर रात्रि आजमगढ़ से घर वापस आते समय जीयनपुर के समीप दाउदपुर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार सड़क किनारे दीवाल से टकरा गई जिसमें महिला दूइजी देवी पत्नी अमरनाथ यादव निवासी अमुआरी थाना जीयनपुर गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं उनका पुत्र अखिलेश यादव पुत्र अमरनाथ यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला दूइजी देवी की मौत हो गयी। मौत की सूचना पर परिवार व अमुआरी गांव में कोहराम मच गया।
रिपोर्ट-फहद खान